मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के नये परिसर में निर्माणरत मेडिकल कॉलेज में अक्षय परियोजना एवं जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम एवं कैंप का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में करीब छह सौ श्रमिकों को टीबी से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम के […]

मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के नये परिसर में निर्माणरत मेडिकल कॉलेज में अक्षय परियोजना एवं जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम एवं कैंप का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में करीब छह सौ श्रमिकों को टीबी से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान अक्षय परियोजना के जिला समन्यक कमलेश कुमार ने कहा कि अक्षय परियोजना पुरे देश में 374 जिलें में इसका कार्यक्रम चल रहा है. मधेपुरा में विगत 2010 से टीबी संबंधित जागरूकता कार्यक्रम जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने श्रमिकों को बताया कि टीबी एक भयावक और संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हवा के माध्यम से फैलता है लेकिन अब इसका पूरी तरह संभव इलाज है. टीबी का लक्षण दो सप्ताह या उससे अधिक दिनों से खांसी आना, शाम के समय बुखार, बलगम आना, खूना आना, भूख न लगाना, कमजोरी, सीने में दर्द आदि है. उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज व जांच पूरी तरह से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है. टीबी सुपरवाइजर रामनरेश कामती ने श्रमिकों को टीबी रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में 12 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की जांच की जानी है. इस अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र के गौतम कुमार, संजीत कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार एवं मेडिकल कॉलेज के सभी कर्मचारी एवं श्रमिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >