महिला मरीज की हुई मौत मिशन अस्पताल में हंगामा

आलमनगर प्रखंड बढौना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका थी अनिता छह माह की गर्भवती थी शिक्षिका अनिता कुमारी मधेपुरा : शहर के भिरखी मुहल्ला स्थित एक निजी संस्था द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में सोमवार की देर शाम एक महिला मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा […]

आलमनगर प्रखंड बढौना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका थी अनिता

छह माह की गर्भवती थी शिक्षिका अनिता कुमारी
मधेपुरा : शहर के भिरखी मुहल्ला स्थित एक निजी संस्था द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में सोमवार की देर शाम एक महिला मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. परिजन महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को दोषी बता रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मिशन अस्पताल पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करने में सफल रही.
स्थानीय गण्यमान नागरिकों की पहल पर देर रात शव को परिजन अस्पताल परिसर से ले जाने के लिए तैयार हुए. महिला मरीज आलमनगर प्रखंड बढौना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका अनिता कुमारी छह माह की गर्भवती थी. अस्पताल परिसर में महिला के ससुर उपेंद्र यादव ने बताया कि गर्भ रहने के बाद अनिता का उपचार मिशन अस्पताल में किया जा रहा था. सोमवार की सुबह पेट दर्द और वाटर लिकेज की समस्या के बाद अनिता को मिशन अस्पताल लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने अनिता को एडमिट करने की सलाह दी. सोमवार की सुबह अस्पताल में भरती कर उपचार प्रारंभ किया गया. देर शाम जब डॉक्टर मरीज को देखने पहुंचे तो अनिता नॉर्मल थी और उसे स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. चिकित्सक ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को एक इंजेक्शन लगाने के लिए कहा. इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद मरीज की बेचैनी बढ़ने लगी और करीब पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गयी. अचानक मरीज की मौत होने से परिजन जब चिकित्सक से पूछने लगे तो चिकित्सक भाग कर अस्पताल प्रबंधन के कमरे में बंद हो गये.
इस दौरान परिजनों को बदहवास स्थिति में छोड़ कर अस्पताल के अन्य कर्मी भी अस्पताल परिसर से निकल गये. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मिशन अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान अस्पताल के प्रबंधक सहित चिकित्सक व सभी कर्मी अस्पताल से भाग खड़े हुए. घटना को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है.
लगातार मर रहे हैं मरीज . मधेपुरा. कभी अपने बेहतर व्यवस्था के लिए कोसी प्रमंडल में ख्याती अर्जित करने वाले मिशन अस्पताल के बदहाल स्थिति के कारण इन दिनों लगातार मरीजों का मरना जारी है. गत 31 मार्च को भी एक महिला मरीज की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी.
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के लक्ष्मीणियां गांव निवासी 25 वर्षीय महिला रेणु देवी को इलाज के लिए भरती किया गया था. लेकिन इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत हो गयी थी. इससे पूर्व भी कई महिला मरीजों की मौत हो चुकी है. जानकार बताते हैं कि विगत कई वर्षों से अस्पताल प्रबंधक द्वारा लूट खसौट की नीति अखतियार कर ली गयी है. जिसका असर अस्पताल की व्यवस्था पर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >