इप्टा ने जारी किया महोत्सव का कार्यक्रम

मधेपुरा : भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के तत्वावधान में आगामी 8, 9 व 10 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की तैयारी को लेकर नरेश कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए इप्टा के मुख्य संरक्षक प्रो श्यामल किशोर यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो शचीन्द्र ने कहा […]

मधेपुरा : भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के तत्वावधान में आगामी 8, 9 व 10 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की तैयारी को लेकर नरेश कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए इप्टा के मुख्य संरक्षक प्रो श्यामल किशोर यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो शचीन्द्र ने कहा कि महोत्सव शिक्षाविद‍् कीर्ति नारायण मंडल जन्मशती को समर्पित राष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव- 2016 का शुभारंभ बीएनमंडल स्टेडियम में आठ अप्रैल को दोपहर तीन बजे से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नगर का नामांकरण इप्टा के संस्थापक सदस्य कैफी आजमी के नाम की गयी है.

बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा भी तय कर दी गयी है. आठ अप्रैल को तीन बजे झंडोत्तोलन, नुक्कड़ मंच का उद्घाटन और संध्या पांच बजे मुख्य मंच का उद्घाटन होगा मंच का नाम कीर्ति नारायण मंडल होगा. उद्घाटन समारोह के अंत में बिहार प्रशासिनक सेवा के अधिकारी नौशाद अहमद खां के लिखित पुस्तक पंचायती राज में महिला आरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा और इस बीच इप्टा मधेपुरा के बेवसाईट की शुरूआत की जायेगी. साथ ही स्थानीय व बंगाल के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यकम के दूसरे दिन प्रदेश के अन्य जिले से आये कलाकारों द्वारा रंगयात्रा निकाला जायेगा और लोक कलाकारों द्वारा लोक कला प्रस्तुत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >