सदर अस्पताल. नशा मुक्ति केंद्र, एससीएनयू व आइसीयू का होगा उद्घाटन

जिलेवासियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में जिलेवासियों को कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं. अस्पताल परिसर में इन दिनों नशा मुक्ति केंद्र, एससीएनयू व आइसीयू में जोर-शोर से काम चल रहा है. तीनों भवनों में काम लगभग अंतिम दौर में है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में […]

जिलेवासियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में जिलेवासियों को कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं. अस्पताल परिसर में इन दिनों नशा मुक्ति केंद्र, एससीएनयू व आइसीयू में जोर-शोर से काम चल रहा है. तीनों भवनों में काम लगभग अंतिम दौर में है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में तीनों केंद्रों का उद्घाटन हो जायेगा.
मधेपुरा : अस्पताल परिसर में खुलने वाले नशा मुक्ति केंद्र सभी मूलभूत सुविधा से लेस होकर अस्पताल प्रबंधक नवनीत चंद्रा ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में आने वाले महिला व पुरुषों के बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस नशा मुक्ति केंद्र में अलग – अलग रूम की व्यवस्था की गयी है. जिनमें पुरूषों के कक्षों में सात बेड लगाये जायेंगे एवं महिला कक्ष में तीन बेड लगायें जायेंगे. साथ ही इस नशा मुक्ति केंद्र में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग
– अलग शौचालय की व्यवस्था की गयी है. नशा मुक्ति केंद्र के दिवार एवं भवनों की रंगाई चल रही है. इस केंद्र में रहने वाले महिला एवं पुरूषों के लिए एयर कंडिशन की भी व्यवस्था की गयी है. इसके लिए इस केंद्र में चार एसी लगाये गये हैं व 15 वाल फेन लगाये जायेंगे. साथ ही मनोरंजन के लिए दो एलीडी टीवी लगाये गये है. शुद्ध पेय जल के लिए आरओ फिल्टर भी लगाये जायेंगे.
एससीएनयू होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर
सदर अस्पताल परिसर में नव निर्मित एससीएनयू भी सभी मूल भूत सुविधाओं से लेस होगा. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि एएसीएनयू में ज्यादातर उपकरण लगाये जा चुके है. वहीं कुछ उपकरण लगाये जा रहे है.
एसीएनयू कक्ष में भी एयर कंडिशन लगाये गये है. अभी चार से पांच बेड की व्यवस्था की जा रही है. बाद में आवश्यकता अनुसार बढाया जायेगा. साथ ही जच्चे और बच्चे को परेशानी न हो इसके लिए एससीएनयू कक्ष को परसोती कक्ष से जोड़ा गया है. इसके लिए दोनों कक्षों के बीच टीन का शेड दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >