उदाकिशुनगंज : अनुमंडल स्तरीय योग शिविर प्रशिक्षण का आयोजन रविवार को मुख्यालय स्थित दयामंती बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डा देव प्रकाश जी ने किया. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी छह प्रखंडों के लोगों ने भाग लिया. बैठक में आगामी छह अप्रैल से 25 दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया. जिसमें नामांकन को लकर उपस्थित लोगों को बताया गया.
नामांकन के पश्चात सभी नामांकित छात्र छात्राओं को योग शिक्षक के द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण के पश्चात पांच दिवसीय प्रशिक्षण हरिद्वार में आयोजित होगी. जिसमें अनेकों राज्यों का योग प्रशिक्षित लोगों को प्रमाण-पत्र पतंजली हरिद्वार के द्वारा निर्गत किया जायेगा. बैठक में स्वदेशी उत्पादन पर भी चर्चा की गयी. विदेशी सामग्री की खरीदारी पर पर रोक हो तथा स्वदेशी सामग्री पतंजली के संस्थान से खरीदारी कर देश की आर्थिक मुद्रा की स्थिति को मजबूती प्रदान की जाय. बैठक में दयामंती बालिका उच्च विद्यालय को प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार ने कहा कि योग शिविर में विद्यालय छात्राएं बढ – चढकर हिस्सा लेंगी .
