गम्हरिया मधेपुरा : थाना क्षेत्र के सगहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कुनकुन सिंह, विजय सिंह के घर में तीन सौ 25 काटून, 78 सौ बोतल देशी शराब जब्त किया. इस दौरान दोनों अवैध शराब विक्रेता मौके पर से फरार हो गया. वहीं बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में भाई हैं . बरामद कर देशी शराब को थाना लाया गया. जहां एएसपी राजेश कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि की.
मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि एक अप्रैल तक प्रखंड के किसी कौने में अवैध शराब नहीं बचना चाहिए. वहीं उन्होंने होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा. मौके पर एएसआई अरूण चौधरी, एएसआई रविंद्र झा, पुलिस बल आदि लोग मौजूद थे.
