रामचरित मानस व गीता विवेचन का हुआ समापन

मधेपुरा : शहर के वेल्डन फ्युचर स्कुल परिसर में पांच दिवसीय रामचरित मानस व गीता विवेचन का हुआ समापन. अंतिम दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. साध्वी दीवेशा भारती ने कहा कि सत्य के राह पर चलकर ही मानव जीवन का कल्यान संभव है. लोभ, मोह, क्रोध एवं ईष्या को जो मनुष्य […]

मधेपुरा : शहर के वेल्डन फ्युचर स्कुल परिसर में पांच दिवसीय रामचरित मानस व गीता विवेचन का हुआ समापन. अंतिम दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. साध्वी दीवेशा भारती ने कहा कि सत्य के राह पर चलकर ही मानव जीवन का कल्यान संभव है.

लोभ, मोह, क्रोध एवं ईष्या को जो मनुष्य त्याग देगा. उसके जीवन मे शांति ही शांति होगा. उन्होंने कहा कि नशामुक्ति पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो मनुष्य नशे के आघोष मे आ चुके है. अपने आप को खत्म कर देना चाहते है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का विकास होता है
इस दौरान स्वामी यदुवेंद्रनंद जी अपने कोमल वाणी से मौजूद भक्तजनों को शांति का संदेश दिया. इस बीच भक्तजनों के द्वारा श्री आशुतोष जी महाराज के जयघोष से पुरा पंडाल भक्तिपूर्ण वातारण मे बदल गया था. गायक व वादक द्वारा प्रस्तुत भजन पर भक्तजन झूमते नजर आये. मौके पर सैकड़ो भक्त मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >