पहली बार मतगणना में पिंकी को आया अधिक मत, दूसरे उम्मीदवार ने आवेदन देकर दोबारा मतगणना करने की की मांग
गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत में मंगलवार को पैक्स चुनाव मतगणना शाम के साढे छह बजे आरंभ किया. इस दौरान रात्रि साढे बारह बजे मतगणना का परिणाम प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमारी पूजा के द्वारा घोषित किया गया.
जिसमें पिंकी कुमारी को 426 मत और रूपेश कुमार को 424 मत प्राप्त होने की घोषणा की. जिस बात को लेकर अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी रूपेश कुमार ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी से दुबारा मतगणना की लिखित तौर पर मांग किया है. जिस बात को लेकर प्रतिबंधित पार्टी ने दूबारा मतगणना गिनती का विरोध करने लगा. इस पर अभ्यर्थी रूपेश कुमार के द्वारा लिखित तौर पर मतगणना की मांग की गयी. जिसमें निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा पुन: मतगणना शुरू किया गया.
दुबारा मतगणना में रूपेश कुमार को 431 मत प्राप्त हुई वहीं पिंकी कुमारी को 426 प्राप्त हुआ. जिस बात को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने मतगणना का परिणाम लगभग साढे पांच बजे सुबह घोषित किया. जिस बात को लेकर पिंकी कुमारी सहित सहयोगियों के द्वारा मतगणना की विरोध में प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गया है. वहीं पिंकी और सभी सहयोगियों का कहना है कि मतगणना की दुबारा गिनती हमें मंजूर नहीं है न ही मतगणना दुबारा करवाना चाहते है.
जिस कारण प्रखंड कार्यालय का सारा कामगाज ठप परा हुआ है. वहीं उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार के द्वारा अनशन कारियों को काफी समझाया बुझाया गया. लेकिन अनशन तोड़वाने में नामायाब रहें. उप विकास आयुक्त ने बताया कि हमें लिखित रूप में एक आवेदन दिया गया है. इस बात की जानकारी जिला पदाधिकारी को दिया गया है.
