शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के वार्ड नंबर एक बेहरारी टेाला में मंगलवार के दोपहर खाना बनाने के क्रम में घर में आग लगने से नौ परिवार के एक दर्जन घर जल कर राख. जानकारी के अनुसार बेहरारी पंचायत के वार्ड नंबर एक में बिनो यादव के घर में खाना बनाने के क्रम में अचानक उठे चिनगारी से घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने इतना विक्राल रूप धारण कर लिया कि महेश्वरी यादव, मो पेाली देवी, अमर यादव, श्री लाल यादव, उपेंद्र यादव, दिलीप यादव, सत्यनारायण यादव एवं बिरेंद्र यादव के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.
आग लगने कि सूचना तत्काल अग्नीशमन दल मधेपुरा एवं अंचलाधिकारी शंकरपुर को दिया गया. आग पर काबू पाने के लिए एक घंटा ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. अंत में दमकल भी उक्त स्थल पर पहुंच कर बचे आग को बुझाया. इस बाबत पीड़ित दिलीप यादव ने बताया कि मेरा 14000 नगदी सहित घर में रखे जेबरात, कपड़ा, अनाज के साथ घर भी पूर्णरूपेन जल कर स्वाहा हो गया. वहीं महेश्वरी यादव का भी पांच नगदी सहित सभी घर जल गया.
वहीं सभी पीड़ित परिवार ने बताया कि कुल 12 घर सहित लगभग 10 लाख की संपती इस अग्निकांड में जल कर स्वाहा हो गया है. शंकरपुर अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सेराफिम ने तत्काल बेहरारी के हल्का कर्मचारी पवन कुमार को भेज कर अग्निप़ीड़ित को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया. जिस पर हल्का कर्मचारी ने तत्काल सभी अग्निपीड़ित को दो किलो चूड़ा और शक्कड़ वितरण किया. मौंके पर उपेंद्र यादव, अरूण यादव, बीरेंद्र यादव, सचेन यादव, विक्रम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
