आधा दर्जन से अधिक दुकानें जली

बिहारीगंज : बिहारीगंज प्रखंड के पूर्णिया गोला चौक के समीप गुदरी बाजार में गुरुवार की रात्रि बिजली के शाॅट सर्किट से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेताओं का दुकान जल गयी. जानकारी के अनुसार विक्रेताओं ने बताया कि हमलोग रात्रि के साढे नौ दुकानदारी खत्म कर घर चले गये. देर […]

बिहारीगंज : बिहारीगंज प्रखंड के पूर्णिया गोला चौक के समीप गुदरी बाजार में गुरुवार की रात्रि बिजली के शाॅट सर्किट से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेताओं का दुकान जल गयी. जानकारी के अनुसार विक्रेताओं ने बताया कि हमलोग रात्रि के साढे नौ दुकानदारी खत्म कर घर चले गये. देर रात्रि बाजार वासियों के द्वारा मोबाइल पर सूचना दिया गया कि आपके दुकान में आग लग गयी. जब तक में हमलोग घर से आते तब तक में दुकान सहित दुकान में रखें समान जल कर राख हो गया. विक्रेताओं ने बताया कि दुकान के बगल में ट्रांसफॉर्मर है.

बिजली के तार स्थिति दयनीय होने के कारण सॉर्ट सर्किट हुआ. जिस कारण आग लग गयी. अगलगी की घटना में रेडियो फीटर नीरज कुमार सिंह, बाइक रिपेरिंग दुकान मो मजीस, शैलून गणेश ठाकुर, गुलाब ठाकुर, चाय नश्ता दुकानदार संतोष महतो, वॉच सेंटर दुकानदार जय प्रकाश झा, अरूण साह नाश्ता का दुकान, उमेश कुमार किराना दुकान, जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना में दुकानदारों का लगभग तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है. घटना को लेकर स्थानीय अंचलाधिकारी को सूचना दिया गया है.

विक्रेताओं ने बताया कि बिहारीगंज प्रखंड में विद्युत तार की स्थिति काफी दयनीय है. वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक विद्युत विभाग के द्वारा बिजली का वारिंग नहीं किया जा रहा है. जिस कारण आये दिन आग लगने सहित अन्य दुघटना घटते रहती है. कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार ने कहा कहा कि प्रखंड सहित कई गांवों में पुराने बिजली के लटकते तार मौत को आमंत्रण दे रहे हैं. इन जर्जर लटकते तारों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
चावल व्यवसायी लाल बाबू प्रखंड मुख्यालय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर तार के लुज होने के कारण हमलोग काफी डरे रहते है. इस बाबत अधिकारी को पूर्व में शिकायत की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. व्यवसायी मुरारी अग्रवाल ने बताया कि पछुवा हवा की बढ़ती रफ्तार से जब यह तार झूलता है तो लोगों के होश उड़ जाते है. वहा के कारण कई जगह तार आपस में सट जाने के कारण सॉट सर्किट होते रहती है. साथ ही तार के टूटने का भी भय बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >