नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का दिया संदेश

मधेपुरा : राज्यव्यापी मद्य निषेध अभियान के तहत गुरूवार को सांस्कृतिक कारवां के कलाजत्था कलाकारों ने जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर, सदर अस्पताल परिसर, पुरानी कचहरी परिसर, स्टेशन चौक, जयपालपट्टी चौक, उर्दू, महाविद्यालय भिरखी में लोगों को जागरूक किया. सांस्कृतिक कारवां के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त […]

मधेपुरा : राज्यव्यापी मद्य निषेध अभियान के तहत गुरूवार को सांस्कृतिक कारवां के कलाजत्था कलाकारों ने जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर, सदर अस्पताल परिसर, पुरानी कचहरी परिसर, स्टेशन चौक, जयपालपट्टी चौक, उर्दू, महाविद्यालय भिरखी में लोगों को जागरूक किया. सांस्कृतिक कारवां के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी बनने के लिए प्रेरित किया. वहीं नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. वहीं नुक्कड़ नाटक सबक व अब तो कदम उठाना होगा आदि नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नशा सेवन से दूर रहकर स्वस्थ् समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.

कला जत्था टीम संख्या एक द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर, टीम संख्या दो ने जयपालपट्टी चौक, टीम 3 ने उर्दू मध्य विद्यालय भिरखी एवं टीम संख्या चार ने सदर अस्पताल में प्रस्तुति दी. वहीं गुरूवार को मुरलीगंज नगर पंचायत के दुर्गास्थान, गौशाला चौक आदि जगहों पर सांस्कृतिक कारवां ने मद्य निषेध संबंधित गीत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. कलाकारों में विपीन कुमार, आयूष कुमार, विभाग कुमारी, अल्का कुमारी, रेखा कुमारी, अनिशा कुमारी, गणेश कुमार, सुनील राम, नीतीश कुमार,इत्यानंद कुमार दीपक कुमार, सुरेंद्र राम आदि शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिक्षा समिति के जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक जानेश्वर शर्मा, समन्वयक मुरलीधर सीहित महिला व पुरुष भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >