शिक्षित व सशक्त बनें महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस . जिला प्रशासन ने महिलाओं को किया सम्मानित महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने परिवार से करें, तभी नया समाज बनेगा. महिलाओं को भी सहिष्णु होना चाहिए, वहीं पुरुषों को उदार होना चाहिए. समाज की प्रगति महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाकर ही की जा सकती है. एक महिला पूरे परिवार को नई […]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस . जिला प्रशासन ने महिलाओं को किया सम्मानित
महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने परिवार से करें, तभी नया समाज बनेगा. महिलाओं को भी सहिष्णु होना चाहिए, वहीं पुरुषों को उदार होना चाहिए. समाज की प्रगति महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाकर ही की जा सकती है.
एक महिला पूरे परिवार को नई दिशा देने में सक्षम होती है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को बीएन मंडल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ये बातें मधेपुरा की विदुषियों ने एक स्वर में कहा. वहीं समारोह में उपस्थित जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने यह कार्यक्रम और मंच पूरी तरह महिलाओं को समर्पित करते हुए दर्शक के तौर पर वहां उपस्थित रहे.
मधेपुरा : शहर की विदुशियों एवं महिला अधिकारी सहित जीविका की दीदियों ने महिला सशक्तीकरण व महिला अधिकार पर विषद चर्चा की. मंचासीन आइसीडीएस की डीपीओ राखी कुमारी ने समारोह में कहा कि पहले की तुलना में आधी आबादी की स्थिति में काफी परिवर्तन हुआ है. लेकिन अभी और आगे जाना है, महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढी है. राज्य सरकार भी महिलाओं के प्रति बेहद संवेदन शील है.
महिलाओं को सशक्त बनाने में पुरुष समाज को बढ-चढ कर जिम्मेवारी निभानी चाहिए. सेवा निवृत प्राचार्या डॉ शांति यादव ने कहा कि कानून ने महिलाओं को बहुत सारी ताकत दी है. बस महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि देवी का दर्जा देकर एक तरह से महिलाओं को परिधि में कैद कर दिया गया है.
न देवी न दासी बल्कि पूर्ण रूप से मानवी स्वीकार करें यह समाज तभी महिला सशक्तीकरण संभव होगा. उन्होनें कहा कि बोध के अभाव में महिला महिला के शोषण में सहायक बन रही है. जीविका की बीपीजी सुप्रिया ने कहा कि बेटी की प्रगति में समाज की प्रगति है तभी तो पैगंबर हजरत साहब ने कहा कि बेटी जन्नत की बशारते होती है. समाज बदलाव की दिशा में बढ रहा है. इसे गति प्रदान करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम को शिक्षिका डॉ चंद्रिका यादव, पीएस कॉलेज की संगीत शिक्षिका डॉ रीता यादव, डॉ प्रज्ञा प्रताप, महिला थाना की अधिकारी आरती कुमारी, सीडीपीओ जयश्री दास, उषा रानी आदि ने भी संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डॉला.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार, डॉ भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, डॉ जयकृष्ण यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ यदुवंश यादव, एसएनपीएम +2विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार, हॉली क्रॉस विद्यालय के सचिव गजेंद्र कुमार यादव सहित अन्य गण्यमान उपस्थित थे.
पर्यावरण बचायेंगे, बेटी को पढायेंगे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण संकल्प मधेपुरा वासियों ने निष्ठा के साथ लिये.
शादी हो शादी न हो धन की बर्बादी. पर्यावरण बचायेंगे बेटी को पढायेंगे सहित भ्रुण हत्या रोकने के लिए मंगलवार को मधेपुरा वासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया. संकल्प लेने के दौरान सभी अधिकारी सहित नागरिकों ने कहा कि शादी में धन की बर्बादी नहीं करूंगा. पर्यावरण की सुरक्षा हेतु शादी में पटाखें एवं अन्य नुकसान देह चिजों का परहेज भी नहीं किया जायेंगा.
वहीं कन्या भ्रुण हत्या रोकने के लिए शपथ लेते हुए सभी ने दोहराया कि इस सामाजिक महापाप और गैर कानूनी कार्य को रोकने के लिए मधेपुरा वासी पूरी निष्ठा के साथ खड़े है. भ्रुण हत्या जैसा जघन्य अपराध अब किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी. संकल्प सभा में इंदिरा आवास सहायका गुंजन लता, रानी कुमारी, रीता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी.
कई विभागों ने लगाये स्टॉल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएन मंडल स्टेडियम में मंगलवार को कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था. स्वास्थ्य विभाग, मद्य निषेध विभाग सहित जीविका के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >