हत्याकांड में देवर सहित ननद व ननदोसी नामजद

थानाक्षेत्र के ओरलाहा में 15 फरवरी को देवर ने दबिया से गला काट कर की थी भाभी की हत्या महिला के भाई ने आवेदन देकर करायी प्राथमिकी दर्ज पुरैनी : थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के ओरलाहा गांव में बीते सोमवार के दिन सगे देवर के द्वारा अपनी भाभी पर दबिया से प्रहार कर किये […]

थानाक्षेत्र के ओरलाहा में 15 फरवरी को देवर ने दबिया से गला काट कर की थी भाभी की हत्या

महिला के भाई ने आवेदन देकर करायी प्राथमिकी दर्ज
पुरैनी : थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के ओरलाहा गांव में बीते सोमवार के दिन सगे देवर के द्वारा अपनी भाभी पर दबिया से प्रहार कर किये गये नृ:शंस हत्या मामले में मृतका के भाई संतोष कुमार द्वारा पुरैनी थाना में दिये गये आवेदन के आलोक में देवर सहित मृतका ममता देवी के ननद व ननदोशी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन में हत्या का षड्यंत्र रचने की बात कह कर हत्यारा मुकेश कुमार दास के बहन और बहनोई को आईपीसी की धारा 326, 307, 302 एवं 120 बी के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
क्या था मामला
थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के ओरलाहा गांव में बीते सोमवार के दिन अपने तीन वर्षीय पुत्री के साथ अपने घर में सो रही महिला को उसके सगे देवर ने दबिया से गर्दन पर काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. जिससे भाभी की मौके पर हीं मौत हो गई. वहीं बेरहम देवर ने अपने तीन वर्षीय मासूम भतीजी पर भी रहम नहीं किया और उसके उपर भी दबिया से प्रहार कर दिया था. जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई थी. हालांकि इलाज के उपरांत बच्ची अभी खतरे से बाहर है. इस बाबत पुरैनी थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया की अभियुक्तों की खोजबीन जारी है. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >