आलमनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक शिक्षा समिति कार्यालय में दो दिवसीय वीटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ आलमनगर दक्षिणी पंचायत के मुखिया जनार्दन राय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मुखिया जनार्दन राय ने वटी को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी चाहता है कि अपने बच्चे को शिक्षित करें
ऐसे में आपलोग का भी दायित्व बनता है कि आप अपने आस -पास के ऐसे निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाये जिसके बदले आपलोगों को सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में 10 नंबर दिया जाता है. आप लोगों के प्रयास से हीं गांव में भी लोग निरक्षर नहीं रहेगें और गांव का विकास संभव हो पायेगा इस दौरान प्रशिक्षण का संचालन कर रहे
प्रखंड कार्यक्रम समन्यवक संजय कुमार राय ने भीटी को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिनों तक चलने वाली प्रशिक्षण में आपलोग प्रशिक्षण प्राप्त करे और समाज में निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाये जो शिक्षा से कोसो दुर है तभी सही मायने में आप लोगों का प्रयास सफल होगा.
