दुर्व्यवहार पर दरोगा निलंबित

मधेपुरा : जिले के उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित पुअनि राजेश कुमार-3 को आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ा है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश कुमार-3 को निलंबित कर पुलिस केंद्र में हाजिर होने का निर्देश दिया है. इस संबंध में एसपी ने कहा कि आम जनता […]

मधेपुरा : जिले के उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित पुअनि राजेश कुमार-3 को आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ा है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश कुमार-3 को निलंबित कर पुलिस केंद्र में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

इस संबंध में एसपी ने कहा कि आम जनता के साथ दुर्व्यवहार व अपशब्द का प्रयोग व वरीय पदाधिकारी के साथ दुरभाष पर वार्ता के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में उदाकिशुनगंज थाने में पदस्थापित पुअनि राजेश कुमार-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र मधेपुरा हाजिर किया गया है.

एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्ष ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी समस्या को लेकर थाना पहुंचने वाले आम जनता से मधुर व्यवहार करें व उनके समस्याओं को सुन कर निराकरण करें, वहीं अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी कर्मी को भी मधुर व्यवहार के लिए निर्देशित करें. थाना में किसी प्रकार से दुर्व्यवहार की शिकायत होने पर संबंधित थानाध्यक्ष ओपी अध्यक्ष जिम्मेवार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >