जनता दरबार: मायूस होकर लौटी जनता फोटो- मधेपुरा 36कैप्शन- शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी प्रतिनिधि, मधेपुरा समाहरणालय में गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर पूर्व घोषित अवकाश के कारण लगभग सभी कार्यालय बंद थे. लेकिन गुरूवार को सप्ताहिक जनता दरबार होने के कारण आम जनता का जमघट समाहरणालय परिसर में लगा रहा. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों को बंदी रहने से निराशा हाथ लगी. अंत में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम जनता मायूस होकर बैरंग लौट गयी. इस दौरान समस्या के समाधान को लेकर लोग परेशान दिखे. जिसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक देखी गयी. सिंहेश्वर प्रखंड के पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ से पहुंची मंजुला देवी, मिनीया देवी, संध्या देवी, द्रौपती देवी, संतरा देवी ने बताया कि मेरे गांव में चार वर्ष पहले ट्रक से टकरा कर बिजली का पोल व ताड़ टूट गया था. इसके बाद गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची. लेकिन विद्युत विभाग से हर माह बिजली बील भेजी जा रही है. यही समस्या को लेकर डीएम साहेब से मिलने पहुंची थी. लेकिन बताया गया कि आज कार्यालय बंद है. वहीं टोला सेवक के पद पर अवैध बहाली को लेकर दर्जनों आवेदक समाहरणालय परिसर में जमे हुए थे. जिसमें दाहा बभनी के संजय सादा,दयालपुर के चंद्र किशोर ऋषिदेव, पड़रिया के मुन्ना राम एवं फलेश्वर ऋषिदेव टोला सेवक की बहाली में धांधली करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि टोला सेवक की बहाली में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जिला पदाधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन छुट्टी रहने के कारण आवेदन नहीं लिया गया. वहीं झंझरी के शोभा कांत राम ने प्रमाण पत्र निरस्त करने की बात को लेकर इंतजार कर रहे थे. इसके अलावा दर्जनों की संख्या में इंदिरा आवास, भूमि विवाद, पूर्णवास सहित अन्य समस्या को लेकर जिले भर से ग्रामीण क्षेत्र की जनता समाहरणालय पहुंची थी. उन सबको बैरंग लौट कर जाना पड़ा.
जनता दरबार: मायूस होकर लौटी जनता
जनता दरबार: मायूस होकर लौटी जनता फोटो- मधेपुरा 36कैप्शन- शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी प्रतिनिधि, मधेपुरा समाहरणालय में गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर पूर्व घोषित अवकाश के कारण लगभग सभी कार्यालय बंद थे. लेकिन गुरूवार को सप्ताहिक जनता दरबार होने के कारण आम जनता का जमघट समाहरणालय […]
