पुलिस निरीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण

पुलिस निरीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण घैलाढ़ . गुरुवार को घैलाढ़ थाना का औचक निरीक्षण सदर प्रभाग मधेपुरा के पुलिस निरीक्षक आरसी उपाध्याय के द्वारा किया गया. इस दौरान थाना के सभी अभिलेख पंजियों की जांच की. वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां घनी आबादी है वहां क्राइम में वृद्धि हो रही है. […]

पुलिस निरीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण घैलाढ़ . गुरुवार को घैलाढ़ थाना का औचक निरीक्षण सदर प्रभाग मधेपुरा के पुलिस निरीक्षक आरसी उपाध्याय के द्वारा किया गया. इस दौरान थाना के सभी अभिलेख पंजियों की जांच की. वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां घनी आबादी है वहां क्राइम में वृद्धि हो रही है. इस बाबत उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि खुद क्षेत्र भ्रमण पर जाये और शांति का माहौल पैदा करें. अपराध एवं अपराधी पर नियंत्रण करें. वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें. मौके पर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, एएसआई पशुपति सिंह, एसआई सुदामा सिंह, मुंशी रवी कुमार पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >