लैब में ही रखे-रखे सड़ गये करोड़ों के कंप्यूटर

लैब में ही रखे-रखे सड़ गये करोड़ों के कंप्यूटर — प्रभात पड़ताल —-फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन- रास बिहारी प्लस टू विद्यालय में धुल फांक रहा है कंप्यूटर फोटो- मधेपुरा ृ13कैप्शन- शिव नंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज तक नहीं खोला गया कंप्यूटर को फोटो- मधेपुरा 14,15,16,कैप्शन- विभिन्न प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने […]

लैब में ही रखे-रखे सड़ गये करोड़ों के कंप्यूटर — प्रभात पड़ताल —-फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन- रास बिहारी प्लस टू विद्यालय में धुल फांक रहा है कंप्यूटर फोटो- मधेपुरा ृ13कैप्शन- शिव नंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज तक नहीं खोला गया कंप्यूटर को फोटो- मधेपुरा 14,15,16,कैप्शन- विभिन्न प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कहा विद्यालय में कभी कंप्यूटर देखा ही नहीं- खुलासा . जिला मुख्यालय के चार प्लस टू विद्यालयों में हुई पड़ताल – वर्षों पहले लगाये गये कंप्यूटर को छात्रों ने देखा भी नहीं- जिले में कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हैं हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय के प्लस टू विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए कंप्यूटर लैब बनाये गये. इनमें कंप्यूटर भी लगाये गये. दुखद है कि किसी भी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थिति ठीक नहीं है. इन लैब में ताला लगा है. अधिकतर जगहों पर तो कंप्यूटर की पैकिंग भी नहीं खोली गयी है. रखे-रखे ही करोड़ों के कंप्यूटर सड़ कर बरबाद होने के कगार पर हैं. अब अगर खोल कर इन्हें चलाने की कोशिश भी की जाती है, तो इस पर करोड़ों का खर्च आयेगा. क्योंकि वर्षों पहले लगाये गये के कंप्यूटर अब बगैर पैकिंग खोले ही पुराने वर्जन के हो गये हैं. जहां कंप्यूटर शिक्षा में विंडो 8 और नयी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इन कंप्यूटर में मौजूद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम नयी तकनीक का मुकाबला करने में सक्षम नहीं होंगे. इन कंप्यूटर के हार्डवेयर और साफ्टवेयर दोनों को अपडेट करना होगा. यह हाल पूरे जिले का है. प्रभात खबर में जिला मुख्यालय स्थित चार उच्च विद्यालयों का सर्वे कर जिले में कंप्यूटर शिक्षा की पड़ताल की. गौरतलब है कि इन विद्यालयों में जिन एजेंसी द्वारा कंप्यूटर लगाया गया था. उस एजेंसी को ही कंप्यूटर क्लास शुरू करने के लिए विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक को ट्रेनर के रूप में नियुक्त करना था. वह ट्रेनर क्लास के साथ-साथ एक शिक्षक को कंप्यूटर के लिए प्रशिक्षित भी करता. लेकिन जिला मुख्यालय के विद्यालयों में ऐसा नहीं किया गया. विद्यालय – केशव कन्या उच्च विद्यालय कंप्यूटर लैब का हाल – यहां प्राचार्य ने बताया कि कंप्यूटर लैब में कुल 11 कंप्यूटर हैं . जिसमें दो कंप्यूटर संचालित है. वहीं विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक के नहीं रहने से 9 कंप्यूटर बेकार पड़ा हुआ है. कहती हैं छात्राएं – वर्ग दशम के प्रीति कुमारी, प्रीति चौधरी, मानसु कुमारी, पूजा कुमारी, रेश्मा प्रवीण ने कहा कि कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है. हमलोग कंप्यूटर शिक्षा से वंचित है. कहती हैं प्रधानाध्यापक — प्राचार्या विभा कुमारी ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक का पद रिक्त है. इसके कारण कंप्यूटर लैब का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. ——विद्यालय – इंटर स्तरीय शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय कंप्यूटर लैब का हाल – यहां विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया 11 कंप्यूटर विद्यालय के एक रूम में वर्षों से सड़ रहा है. कंप्यूटर लैब में लाखों की लागत से लगाया गया कंप्यूटर या तो खराब हो गया है, या बिना उपयोग के खराब होने के कगार पर है. कहते हैं छात्र – वर्ग नवम की छात्रा निशा कुमारी, मन्नू कुमारी, रिंकु कुमारी, अंजनी कुमारी, निशा भारती ने कहा कि आज तक कंप्यूटर लैब का क्लास नहीं किये है. विद्यालय के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा की जानकारी न के बराबर है. कहते हैं प्रधानाध्यापक — प्राचार्य डा निरंजन कुमार ने बताया कि मेरे योगदान लेने से पूर्व ही यह कंप्यूटर विद्यालय में लाया गया था. लेकिन कंप्यूटर शिक्षक के अभाव में उसे आज तक नहीं खोला गया है. ——–विद्यालय – रास बिहारी उच्च विद्यालय कंप्यूटर लैब का हाल – यहां कंप्यूटर लैब का हाल बदहाल है. एजेंसी द्वारा कंप्यूटर लगाया भी गया और कंप्यूटर शिक्षक ने कुछ दिन कंप्यूटर वर्ग का संचालन भी किया. लेकिन एजेंसी का टर्म समाप्त होते ही कंप्यूटर लैब ठप पड़ गया. इसके बाद किसी ने इस तरफ नजर उठा कर देखा भी नहींकहते हैं छात्र – वर्ग नवम के श्रवण कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, बादल कुमार, नीरज कुमार ने बताया कि कुछ दिनों तक कंप्यूटर क्लास चला भी बंद हो गया. इसके बाद कंप्यूटर कक्षा की और कभी देखे भी नहीं. कहते हैं प्रधानाध्यापक — प्राचार्य श्याम सुंदर यादव ने कहा कि एजेंसी ने कंप्यूटर लगा कर वर्ग संचालन शुरू भी करवाया. लेकिन कुछ दिन के बाद शिक्षक के नहीं आने से कंप्यूटर लैब बंद है. ——–विद्यालय – टीपी कॉलेजिएट उच्च विद्यालय कंप्यूटर लैब का हाल – यहां कंप्यूटर लैब में चार साल से रखा हुआ कंप्यूटर अब तक खोला नहीं गया है. विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक की घोर कमी है. हालांकि टीपी कॉलेजिएट के कंप्यूटर लैब में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी. लेकिन चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा था.कहते हैं छात्र – वर्ग नवम के काजल कुमारी, रितु कुमारी, प्रीति राज, सुधा कुमारी, ज्योति कुमारी ने कहा कि कंप्यूटर का क्लास आज तक नहीं किये है. कंप्यूटर में कैसे चलता है, वह भी नहीं देखे है. कहते हैं प्रधानाध्यापक – प्राचार्य तारणी प्रसाद यादव ने कहा कि कंप्यूटर चार साल से बंद पड़ा है. कंप्यूटर शिक्षक का पद रिक्त है. ——————- वर्जन — एनआइआइसी नामक एनजीओ को इन विद्यालयों में कंप्यूटर का कांट्रैक्ट मिला था. उसकी समय सीमा समाप्त हो गयी है. इसलिए पुन: कांट्रेक्ट की प्रक्रिया जारी है. कांट्रैक्ट की प्रक्रिया पूरी होते ही सभी विद्यालयों में नियमित रूप से कंप्यूटर वर्ग का संचालन शुरू हो जायेगा.सुरेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, उच्च माध्यमिक शिक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >