खाता खुलवाने की तिथि बढ़ी चौसा . प्रखंड संभावित 18 जनवरी को छात्र-छात्रों का राशि वितरण किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कैलाश प्रसाद चौधरी ने बताया कि 18 दिसंबर तक छात्र – छात्राओं को खाता खुलवाना था. लेकिन अधिकांश छात्र – छात्रों का खाता समय सीमा के अंदर नहीं खुल पाया है. जिसके कारण तिथि को बढ़ा कर 31 दिसंबर तक किया गया है. वहीं उन्होंने कहा है कि जिस छात्र-छात्रा का बैंक एकाउंट नहीं खुलेगा उसे राशि नहीं दी जायेगी. इस बाबत एसबीआइ के शाखा प्रबंधक राज कुमार पोद्दार ने बताया कि पहचान पत्र, स्कूल कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि लेकर खाता खोला जा रहा है.
खाता खुलवाने की तिथि बढ़ी
खाता खुलवाने की तिथि बढ़ी चौसा . प्रखंड संभावित 18 जनवरी को छात्र-छात्रों का राशि वितरण किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कैलाश प्रसाद चौधरी ने बताया कि 18 दिसंबर तक छात्र – छात्राओं को खाता खुलवाना था. लेकिन अधिकांश छात्र – छात्रों का खाता समय सीमा के अंदर नहीं खुल पाया है. जिसके कारण तिथि […]
