इद मिलादुन्नवी पर जुलूस निकालने को लेकर बैठक

इद मिलादुन्नवी पर जुलूस निकालने को लेकर बैठक चौसा . 24 दिसंबर को होने वाले मिलादुन्नवी हजरत मोहम्मद रसूल सल्लललाहो अलेह वससलम की जन्म दिन को लेकर मदरसा फरिदिया, मोहबतिया अलिजान साह के मैदान पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना बदरू जमा फरीदी ने कहा कि 24 दिसंबर को […]

इद मिलादुन्नवी पर जुलूस निकालने को लेकर बैठक चौसा . 24 दिसंबर को होने वाले मिलादुन्नवी हजरत मोहम्मद रसूल सल्लललाहो अलेह वससलम की जन्म दिन को लेकर मदरसा फरिदिया, मोहबतिया अलिजान साह के मैदान पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना बदरू जमा फरीदी ने कहा कि 24 दिसंबर को विशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिसमें रसूल टोल, तालिम टोल, दीवान टोला, खान टोला, चंदा कबीर टोला, ईदगाह टोला, पैना के डबरू टोला, बसैठा के अरजपुर सहित आदि गांव भ्रमण करते हुए जुलूस पुन: मैदान पहुंचेगा. साथ ही पुरैनी, कलासन, लौआ लगान से जुलूस निकाला जायेगा. सभी जुलूस मदरसा मैदान में एकत्रित होकर कुरानखानी पढ़ा जायेगा. साथ ही कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. बैठक में हाफिज नौशाद आलम, फुरकान शैयद, मो फैयाज , अयूब डीलर, शमसाद आलम, शहवाज मास्टर, मो कैसर चांद, पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर आलम, पुरैनी मास्टर मो नौशाद आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >