ओपी में शांति समिति की बैठक

ओपी में शांति समिति की बैठक फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अन्य प्रतिनिधि, कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के बेलाड़ी ओपी में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ओपी अध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने की. इस बैठक ओपी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी अन्य ग्रामीण शामिल हुए. बैठक […]

ओपी में शांति समिति की बैठक फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अन्य प्रतिनिधि, कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के बेलाड़ी ओपी में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ओपी अध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने की. इस बैठक ओपी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी अन्य ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में ओपी अध्यक्ष ने अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए एक मुहिम चलाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात्रि से बुधवार तक क्षेत्र में मुहिम चलाया जा रहा है. जिसमें आप लोग सहयोग करें. जिससे ओपी क्षेत्र के सभी अभियुक्त एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया जा सकें. साथ ही ओपी अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत ओपी को दें. आप लोग सहयोग करेंगे तो क्षेत्र में माहौल शांत बना रहेगा. वहीं भूमि संबंधी विवाद का निबटारा कुमारखंड में प्रत्येक मंगलवार जनता दरबार लगाया जाता है. शांति समिति बैठक में मुखिया इंद्रजीत कुमार, संदीप कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद साह, सुरेंद्र प्रसाद पूर्व मुखिया पप्पू कुमार, सरपंच जगन्नाथ मंडल, विंदेश्वरी यादव, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पप्पू कुमार, डा मो इनामुल, डाॅ रसीद, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >