ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, एक गंभीर

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा : अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसी चौक स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बांस लदे ट्रक एवं एक बाइक की आमने सामने की ठोकर लगने से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल को पहले सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर […]

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा : अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसी चौक स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बांस लदे ट्रक एवं एक बाइक की आमने सामने की ठोकर लगने से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल को पहले सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

फिलवक्त उसका इलाज सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रह है. वहीं ठोकर मार कर भाग रहे ट्रक को आलमनगर पुलिस जब् त कर थाना ले आयी है. चालक भागने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ग्वालपाड़ा के नवटोल गांव के किशोरी भगत का 22 वर्षीय पुत्र हरभजन भगत अपनी टीवीएस बाइक से अपने गांव के ही उमेश शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार शर्मा को लेकर घर से किशुनगंज के लिए निकला था.

खोखसी चौक के समीप हरभजन जैसे ही रोड पर चढ़ा कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बांस से लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. ट्रक चालक ट्रक ले कर फरार हो गया. वहीं हादसे में बुरी तरह घायल हरभजन भगत राजा कुमार शर्मा को ग्रामीणों की मदद से उठा कर ग्वालपाड़ा पीएचसी लाया गया.

यहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन घायल की चिंताजनक स्थिति को देख कर चिकित्सक ने मधेपुरा से भी अन्यत्र रेफर कर दिया. वहीं दूसरी ओर चालक ट्रक को लेकर आलमनगर की ओर भागा. आलमनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.

आलमनगर पुलिस ने ट्रक को चालक हरिनंदन कुमार सहित पकड़ लिया. ट्रक को आलमनगर थाना में लगा दिया गया है. ट्रक उदाकिशुनगंज के डोहटबाड़ी गांव का बताया जाता है. इधर घायल के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. बिना नंबर की नयी टीवीएस स्पोर्ट बाइक भी ट्रक के चपेट में आने से चूर – चूर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >