भाविमो पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो – मधेपुरा 13कैप्शन – बैठक का शुभारंभ करते पार्टी कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वाणिज्य समिति धर्मशाला में भारत विकास मोरचा के पार्टी कार्यकर्ताओं समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक की शुरुआत कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं ने नये सदस्य बनाने को लेकर चर्चा किया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र में घुम-घुम कर आमजनों की समस्या के देखने का निर्णय लिया. साथ ही बैठक में कहा गया कि बिहार में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है. सरकार ने आह्वान किया है कि एक अप्रैल तक शराब बंदी करेंगे. अगर एक अप्रैल तक शराब बंदी सरकार के द्वारा नहीं किया जाता है तो सरकार की नाकामी को हम सभी कार्यकर्ता आम जनों को इसकी जानकारी देंगे. साथ ही चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. आज किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है. इससे किसान परेशान है. गेहूं की खेती के लिए किसान अपने बचे हुए धान को बिचौलिये के हाथों बेचने को मजबूर है. वहीं बैठक में प्रखंड के विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन मेहता, उपाध्यक्ष मो अफरोज अहमद, उपेंद्र कुशवाहा, संदीप कुमार उर्फ पिंटू यादव, लक्ष्मी ऋषिदेव, ललन मेहता, मिथिलेश मेहता, रविंद्र कुमार साह, रिकू पासवान, विजेंद्र यादव, दिलीप विश्वास, राजकुमार मेहता आदि उपस्थित थे.
भाविमो पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक
भाविमो पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो – मधेपुरा 13कैप्शन – बैठक का शुभारंभ करते पार्टी कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वाणिज्य समिति धर्मशाला में भारत विकास मोरचा के पार्टी कार्यकर्ताओं समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक की शुरुआत कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं ने नये सदस्य बनाने को लेकर चर्चा […]
