फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – सिंहेश्वर में बीडीओ से गुहार लगाती वृद्घा पेंशनधारी महिलाएंसिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय पहंुच कर महादलित महिलाओं ने जताया विरोध मशीन में उंगली का निशान का मिलान नहीं होने पर नहीं मिल पाती है पेंशन राशि प्रतिनिधि, सिंहेश्वर मंगलवार को प्रख्ंाड कार्यालय में बीडीओ के पास वृद्धा पेंशनधारी महादलित महिलाओं ने बैंक खाता में पेंशन राशि भेजे जाने का विरोध जताया़ महिलाओं का कहना था कि बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र पर रखी मशीन उनकी उंगलियों के निशान का मिलान नहीं कर पा रही है़ इस मामले में बीडीओ अजीत कुमार ने लाभुकों को समझा कर फिलवक्त उन्हें भेजा़ उन्होंने इस बारे में बैंक के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही मामले का सुलझाने का आश्वासन दिया़ पटोरी पंचायत के रामपुर मुसहरी टोला की कौशल देवी, फुलमैन देवी, लहरी देवी, सीता देवी, गंगिया देवी, रीता देवी आदि ने बताया कि पेंशन राशि बैंक खाता में जाने से परेशानी हो रही है़ पूरे दिन ग्राहक सेवा केंद्र पर खड़े रहने के बावजूद राशि की निकासी नहीं हो पाती है़ महिलाओं ने बताया कि बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र पर अंगूठे के निशान का मिलान करने वाली मशीन पर उनकी पहचान नहीं हो पाती है़
बैंक में पेंशन राशि भेजे जाने का किया विरोध
फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – सिंहेश्वर में बीडीओ से गुहार लगाती वृद्घा पेंशनधारी महिलाएंसिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय पहंुच कर महादलित महिलाओं ने जताया विरोध मशीन में उंगली का निशान का मिलान नहीं होने पर नहीं मिल पाती है पेंशन राशि प्रतिनिधि, सिंहेश्वर मंगलवार को प्रख्ंाड कार्यालय में बीडीओ के पास वृद्धा पेंशनधारी महादलित महिलाओं ने बैंक […]
