फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ सात दिवसीय आयोजन प्रतिनिधि, सिंहेश्वरऐतिहासिक बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अमृत वर्षा की शुरुआत हो गयी है. विधि विधान के साथ भागवत कथा प्रारंभ होने के अवसर पर शनिवार को गाजे बाजे के साथ 151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया गया. इस दौरान कलश यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंची. आयोजन समिति के सदस्य उप प्रमुख राजेश कुमार झा ने बताया कि 21 से 28 मार्च तक प्रतिदिन संध्या पांच बजे से नौ बजे रात तक होने वाले भागवत कथा में ठाकुर नित्यम किशोरी जी महाराज के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. व्यास पीठ पर नौ वर्षीय विदुशी भागवत कथा का पाठ कर रहे है. ज्ञात हो कि ऐतिहासिक सिंहेश्वर मंदिर में पहली बार भागवत कथा का आयोजन नगर वासियों के द्वारा किया गया है. शनिवार को कलश यात्रा भ्रमण के दौरान पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव, हरि टेकरीवाल, बच्चा झा, राजद नेता दिनेश यादव, मणिकांत ठाकुर, अशोक भगत, अशोक साह, उप प्रमुख राजेश कुमार झा, जगन्नाथ साह, कार्तिक भगत, गोविंद कुमार आदि शामिल थे.
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू
फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ सात दिवसीय आयोजन प्रतिनिधि, सिंहेश्वरऐतिहासिक बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अमृत वर्षा की शुरुआत हो गयी है. विधि विधान के साथ भागवत कथा प्रारंभ होने के अवसर पर शनिवार को गाजे बाजे के साथ 151 कन्याओं […]
