ऑटो पलटने से युवक की मौत

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-मधेपुरा मुख्य पथ एनएच 106 पर सोमवार को ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार अन्य तीन यात्री भी घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. मृत युवक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर ओपी क्षेत्र के […]

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-मधेपुरा मुख्य पथ एनएच 106 पर सोमवार को ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार अन्य तीन यात्री भी घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. मृत युवक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर ओपी क्षेत्र के रामनगर महेश निवासी संजीव ठाकुर के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सौरभ अपने भाई आस्कार कुमार को मैट्रिक परीक्षा दिलाने मधेपुरा आ रहा था. इस दौरान ऑटो पर सौरभ के मौसी व फूफा भी मौजूद थे. मधेपुरा -सिंहेश्वर मुख्य पथ में जजहट सबैला गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे सौरभ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस दौरान ऑटो चालक ऑटो को लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी व्यक्तियों को सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >