सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित रामपुर खसिया टोला में दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर घर में आग लगाने का आरोप भी लगा रहे है. घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह खसिया टोला पहुंच कर पूरे घटना क्रम का जायजा ले रहे है. सिंहेश्वर पीएचसी में इलाज के दौरान मो हारूण ने बताया कि पूराने विवाद के कारण मो हजरत और उसके परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर अचानक हमला कर दिया. इस घटना में चार महिला सहित अन्य लोग जख्मी है. सभी घायलों का इलाज सिंहेश्वर पीएचसी में चल रहा है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में वर्षों से विवाद चलता आ रहा है. इन दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना घटित हो चुकी है.
पुराने विवाद में झड़प, एक दर्जन घायल
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित रामपुर खसिया टोला में दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर घर में आग लगाने का आरोप भी लगा रहे है. घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह खसिया टोला पहुंच कर […]
