कार से 362 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

कार से 362 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. पुलिस ने रविवार की देर रात एक कार से 362 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया. कार का नंबर डीएल 11सीई -6255 है. डायल-112 के पुलिस अवर निरीक्षक गौरीशंकर सिंह को सूचना मिली कि ग्राम बेहरी बैरबन्ना एनएच-106 के पास एक चोरी की कार खड़ी है. कार में चालक बैठा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा. सशस्त्र बल की मदद से कार और चालक को पकड़ लिया गया. कार की तलाशी लेने पर 362 लीटर शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक की पहचान सहरसा जिले के महेषी थाना क्षेत्र के सरोनी वार्ड नंबर-एक निवासी दीपक कुमार झा के रूप में हुई. वहीं एक अन्य आरोपी रनविजय कुमार फरार हो गया. उसका पता खेदन चौक, बाइपास रोड, मधेपुरा बताया गया है. दोनों के खिलाफ सिंहेश्वर थाना में कांड संख्या 228/25 दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम, डायल-112 के पुलिस अवर निरीक्षक गौरीशंकर सिंह, चालक भगवान लाल चौधरी और गृह रक्षक दिलीप कुमार पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >