इंजीनियरिंग में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया का प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, 21 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

इंजीनियरिंग में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया का प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, 21 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

मधेपुरा. बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव शुक्रवार को संपन्न हो गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण व नियुक्ति पदाधिकारी निशिकांत कुमार व संयुक्त प्रशिक्षण व नियुक्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया हुई. कंपनी की ओर से प्रतिभा अधिग्रहण प्रबंधक अंकुश कुमार व गुणवत्ता सिविल अभियंत्रण विषय विशेषज्ञ व प्रशिक्षक राहुल तिवारी उपस्थित थे., इन्होंने चयन प्रक्रिया का संचालन किया. चयन परिणामों के अनुसार सिविल अभियंत्रण (सीई सीईडब्ल्यूसीए) से कुल 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ. इसमें सात विद्यार्थी क्वालिटी इंजीनियर तथा तीन छात्राएं डिजाइन इंजीनियर पद के लिए चयनित हुईं. वहीं इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण (ईईई) से पांच छात्र व एक छात्रा का चयन क्वालिटी इंजीनियर पद के लिए तथा यांत्रिक अभियंत्रण (एमई) से पांच छात्रों का चयन क्वालिटी इंस्पेक्टर पद के लिए किया गया. सभी चयनित विद्यार्थियों को तीन से चार लाख रुपये वार्षिक वेतनमान प्रदान किया गया. इस सफल आयोजन में विभागीय नियुक्ति समन्वयकों प्रो रौशन आनंद, प्रो फिरोज अख्तर, प्रो आशीष कुमार सुमन व डॉ प्रीति कुमारी चौधरी के साथ-साथ छात्र नियुक्ति समन्वयकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >