स्कार्पियो से 2.25 लीटर शराब बरामद, चार युवक गिरफ्तार

स्कार्पियो से 2.25 लीटर शराब बरामद, चार युवक गिरफ्तार

शंकरपुर.

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रविवार की संध्या स्कार्पियो से 2.25 लीटर शराब बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रिजीव कुमार ने कहा कि रविवार की संध्या सअनि हरिवल्लव कुमार, गृह रक्षक हरेराम कुमार एवं प्रिंस कुमार के साथ वाहन जांच कर रहे थे. इस दौरान शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरकाही स्थित नहर पुल के पास स्कार्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर43 एक्स 9686 को चेकिंग के लिए रोका. स्कार्पियो सवार चालक उतर कर भागने का प्रयास किया. पुलिस बल के सहयोग से चालक व तीन युवकों को पकड़ लिया. चालक परसा निवासी योगेंद्र दास के पुत्र शिवनाथ दास, परसा निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र प्रभात शंकर, परसा निवासी अनमोल राय के पुत्र अखिलेश कुमार व लाही निवासी प्रदीप कुमार बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >