मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में 15 सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह के भाषण के दौरान छात्र प्यास से परेशान हो गये और अपने हाथों में खाली बोतल लहराने लगे और पानी मांगने लगे. हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह छात्रों को शांत कराया. ज्ञात हो कि पूर्व के दीक्षांत समारोह में जहां लगभग पांच सौ छात्र शामिल हुए थे. वहीं इस बार संख्या में वृद्धि के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक तैयारी नहीं की थी. परिसर में पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से छात्राओं को परेशानी हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
