बदमाशों ने व्यवसायी से दिनदहाड़े लूटे 1.4 लाख

उदाकिशुनगंज : थाना अंतर्गत फुलौत चौक से रहटा के बीच मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे कबाड़ी व्यवसायी से अपराधियों ने एक लाख चार हजार रुपये लूट लिया. एक बाइक पर सवार दो हथियार बंद अपराधियों ने कबाड़ी व्यवसायी कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के पोठिया गांव निवासी अर्जुन कुमार को ओवर टेक कर […]

उदाकिशुनगंज : थाना अंतर्गत फुलौत चौक से रहटा के बीच मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे कबाड़ी व्यवसायी से अपराधियों ने एक लाख चार हजार रुपये लूट लिया. एक बाइक पर सवार दो हथियार बंद अपराधियों ने कबाड़ी व्यवसायी कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के पोठिया गांव निवासी अर्जुन कुमार को ओवर टेक कर पिस्टल दिखाकर घटना को अंजाम दिया.

मालूम हो कि कारोबारी अर्जुन कुमार मंगलवार की सुबह वह बाइक से उदाकिशुनगंज मुख्यालय से आलमनगर बाजार कारोबार के संबंध में जा रहा था. इसी दौरान लूट की घटना हुई है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित के द्वारा आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >