नयानगर पंचायत के वार्ड छह में 12 घर जले

12 houses burnt in ward six of Nayanagar Panchayat

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत सरकार भवन के पास वार्ड छह में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे 12 घर जल गये. पीड़ित उपेंद्र सादा, राजेंद्र सादा, शंकर सादा, गुलों सादा, दिलीप सादा, धीरेण सादा, पंचलाल सादा, बोकू सादा, शुशील सादा, प्रदीप सादा, लक्ष्मी सादा, राजीव सादा आदि का घर जल गया. पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है, ताकि वे अपने घरों का निर्माण कर सके. गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री सहित मुआवजा उपलब्ध कराया जाय. इधर, सीओ स्वाति झा ने कहा कि अग्नि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >