जनता उच्च विद्यालय, चौसा के मैदान में रोजगार मेला आज

जनता उच्च विद्यालय, चौसा के मैदान में रोजगार मेला आज

चौसा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय मैदान में 17 दिसंबर को जीविका की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. ग्राम संसाधन व्यक्ति (वीआरपी) पवन कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेला में आठवीं से लेकर कक्षा स्नातक तक के बेरोजगार युवक शामिल हो सकते हैं. युवक कैंप में आयेंगे वह अपना शैक्षणिक योग्यता, उम्र संबंधित प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है. इसमें 18 से 45 आयु वर्ग के कोई भी युवक युवती भाग ले सकती है.

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में 17 कंपनियां भाग लेगी व कैंप में उपस्थित सभी बेरोजगार युवक-युवती को अपने अनुसार रोजगार मिल जायेगा. उन्होंने चौसा प्रखंड के तमाम बेरोजगार युवकों से अनुरोध किया है कि बेरोजगार मेला में अवश्य भाग लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >