सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहेश्वर- बिरैली सड़क रोड नंबर 18 से देह व्यापार के आरोप में 11 लड़कियां व तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक बाइक एनएस बीआर 43 एए 3103 को जब्त किया गया. बताया कि पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा चलाये गये नया सवेरा कार्यक्रम के तहत व पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप कुमार के निर्देश पर एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र मधुबनी के सहयोग से तीन डीएसपी और दर्जनों पुलिस बल ने छापेमारी की. इस दौरान सभी पुलिस बल ग्राहक बनकर गये और फिर छापेमारी शुरू कर दी. सभी युवतियों को जैसे पता चला कि छापेमारी शुरू हो गयी है सभी खेत की ओर भागने लगे. हालांकि भागने की सूचना के बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ने लगा. छापेमारी में लड़कियों को पकड़ने के बाद उक्त स्थल की छापेमारी के बाद तलाशी में भारी मात्रा आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. बताया कि उक्त कार्रवाई में एसटीएफ के द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गयी. वहीं दूसरी तरफ उक्त छापेमारी में एएसपी परमेंद्र भारती, सदर डीएसपी मदन मोहन, प्रोबेशनर डीएसपी नूरुल, थानाध्यक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेंदु कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी, सार्जेंट विकास कुमार, कुंदन कुमार, एसआई स्नेहा कुमारी, अंकिता कुमारी, पीएसआई रौशनी कुमारी, पीएसआइ रविशंकर कुमार, उदय कुमार आदि शामिल थे.
देह व्यापार के आरोप में 11 लड़की व तीन लड़के पकड़ाये

देह व्यापार के आरोप में 11 लड़की व तीन लड़के पकड़ाये
Copied link
देह व्यापार के आरोप में 11 लड़की व तीन लड़के पकड़ाये