बिहार : मधेपुरा में उपमुखिया की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थानांतर्गत परवा नवटोल पंचायत के उपमुखिया संजय दास (39) की बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष बीडी पंडित ने आज बताया कि उपमुखिया संजय दास की हत्या अज्ञात अपराधियों ने बीती रात्रि करीब 10 बजे उस समय […]

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थानांतर्गत परवा नवटोल पंचायत के उपमुखिया संजय दास (39) की बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष बीडी पंडित ने आज बताया कि उपमुखिया संजय दास की हत्या अज्ञात अपराधियों ने बीती रात्रि करीब 10 बजे उस समय कर दी, जब वह नवटोल बाजार से अपने दो अन्य साथियों के साथ घर जा रहे थे.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें उतार लिया और उनके दो अन्य साथियों को मारपीट कर भगा दिया. बाद में धारदार हथियार से उपमुखिया का गला रेत दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >