शराब पीने के जुर्म में 10 लोग गिरफ्तार

शराब पीने के जुर्म में 10 लोग गिरफ्तार

मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फूलकाहा वार्ड नंबर छह में छापेमारी कर 65 लीटर चुलाई शराब बरामद कर रौशन देवी को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर आठ में छापेमारी कर पूर्व से फरार चल रहे अभियुक्त बबलु रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण कर 10 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >