खेत में रंगरेलियां मना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, की पिटाई

नवादा के लोगों ने एक खेत में अनैतिक और अश्लील कार्य करते एक प्रेमी युगल को पकड़ा है. एक दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका बतानेवाले दोनों मकई के खेत में रंगरेलियां मना रहे थे. दोनों को खेत से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है.

नवादा. नवादा के लोगों ने एक खेत में अनैतिक और अश्लील कार्य करते एक प्रेमी युगल को पकड़ा है. एक दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका बतानेवाले दोनों मकई के खेत में रंगरेलियां मना रहे थे. दोनों को खेत से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है.

युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया

खेत में आपत्तिजनक हालत में प्रेमी युगल के पकड़े जाने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये हैं. मौके पर लोगों की भीड़ देख दोनों प्रेमी युगल बेहद डरे हुए हैं. इसी दौरान कई युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया है. घटना से संबंधित कई फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजनों से संज्ञान लिया है.

धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी

मामला के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि परिजनों से छुपकर प्रेमी-प्रेमिका मकई के खेत में मिलने गये थे. वे अंदर आपत्तिजनक हालत में रंगरेलियां मना रहे थे, लेकिन, इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया. फिर क्या था. धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. पहले दोनों को बैठकर सवाल-जवाब किया गया.

प्रेमी की जमकर पिटाई

पूछताछ के दौरान प्रेमी कई बहाने बना रहा था. इसपर ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई शुरू कर दी. वह लगातार मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की. हद तब तब हो गई, जब युवती का विडियो बनाया जाने लगा.

देर रात युवती से मिलने के लिए पहुंचा था

गांव के लोगों ने कहा कि युवक देर रात युवती से मिलने के लिए पहुंचा था. लेकिन, इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने तरीके से दोनों को प्रताड़ित किया. प्रेमी-प्रेमिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >