Land For Job Case: राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 16 जनवरी को सुनवाई, आज की हियरिंग टली

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को सुनवाई होनी थी. जिसे टाल दी गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट में अब अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी. बता दें कि इस मामले में लालू-तेजस्वी समेत 9 सदस्य आरोपी हैं.

Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी पर केस चलाने की अनुमति नहीं मिलने से ये सुनवाई टली है. अब इस मामले में सुनवाई 16 जनवरी को होगी. इससे पहले 30 नवंबर को सुनवाई टाली गई थी तो आज 23 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी.

बता दें कि इस मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं. 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिली थी. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दे दी थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.

7 अक्टूबर को सभी 9 आरोपियों को मिली थी जमानत

इससे पहले 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत दे दी गई थी. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दे दी थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के भी निर्देश दिए थे.

Also Read: LPG की तरह बिहार में अब घटेंगे-बढ़ेंगे बिजली के रेट, आयोग ने दिया कंपनियों को ये अधिकार

लालू और तेजस्वी से ED ने की थी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी से 20 जनवरी 2024 को 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक ED ने लालू प्रसाद यादव से 50 से ज्यादा सवाल किए थे. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया था. कुछ खुलकर नहीं बोले थे. जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे. वहीं, तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >