लैंड फॉर जॉब केस: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार पर बढ़ी कानूनी तलवार, आज होगी अहम सुनवाई

Land For Job Case: ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर आज बड़ी सुनवाई होनी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Land For Job Case: ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर आज (शुक्रवार) एक बड़ी सुनवाई होने जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद अब यह मामला अदालत में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. 9 मई को राष्ट्रपति ने भारतीय दंड संहिता की धारा 197 (1) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत अभियोजन की अनुमति दी थी. इस मंजूरी के बाद अब जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कानूनी रूप से आरोपियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार मिल गया है.

नौकरी देने के बदले ली गई थी जमीनें

गौरतलब है कि यह मामला रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है, जिसे ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ के नाम से जाना जाता है. आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान कई लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले उनसे उनकी जमीनें बेहद कम दामों में या मुफ्त में ली गईं.

CBI की एक FIR पर दर्ज हुआ था मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

ED ने इस मामले में पिछले साल अगस्त में राजद प्रमुख लालू यादव, उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक FIR के आधार पर दर्ज किया गया था. चार्जशीट में ED ने दावा किया है कि लालू यादव ने अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को वैध दिखाने की कोशिश की.

यह मामला लालू परिवार के लिए बन सकती बड़ी चुनौती

आज की सुनवाई में यह देखा जाएगा कि विशेष अदालत ED के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देती है या नहीं. अगर अदालत मामले की सुनवाई शुरू करती है, तो यह लालू परिवार के लिए कानूनी रूप से एक बड़ी चुनौती बन सकती है. राजनीतिक रूप से यह मामला विपक्ष के लिए भी अहम है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में है.

Also Read: बिहार के 1.20 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >