लालू यादव की हालत गंभीर, इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस द्वारा ले जाया जाएगा दिल्ली AIIMS

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav)अभी पटना के अस्पताल में भर्ती हैं और आज उन्हें शाम में दिल्ली लाया जाएगा. उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें आज दिल्ली के एम्स अस्पताल (Delhi AIIMS) में भर्ती किया जा सकता है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद समर्थकों से घर पर रहकर लालू यादव के लिए प्रार्थना करने को कहा है , उन्होनें कहा कि अस्पताल आकार भीड़ ना बढ़ायें. इससे मरीजों को असुविधा होती है.सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के बाद लालू के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार की अहले सुबह लालू की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >