शराब पीने की पुष्टि होने पर किया मामला दर्ज, ऑटो जब्त
लखीसराय. ऑटो पर सवार होकर शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करना चार युवकों को महंगा पड़ गया. कवैया थाना की गश्ती पुलिस ने शहर के केआरके स्कूल के पास से पुलिस बल के सहयोग से ऑटो संख्या बीआर 53 पी 2096 को पकड़ने के साथ ही उसके चालक सहित चार युवकों को पकड़ा. जिसकी जांच सदर अस्पताल में कराये जाने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर सभी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम एएसआई राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल संध्या गश्ती पर निकला हुआ था. इसी दौरान केआरके स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर जब्त ऑटो बीआर 53 पी 2096 पर सवार चार व्यक्ति नशे की हालत में हो हल्ला मचा रहे थे, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही थी. जिसे पकड़ा गया. उसपर चालक सह हलसी थाना क्षेत्र के पवन कुमार का पुत्र सूरज कुमार, हलसी के ही रामचरित्र सिंह का पुत्र राजीव सिंह, विनोद सिंह का पुत्र विक्की सिंह एवं उपेंद्र शर्मा का पुत्र शशि कुमार को हिरासत में लिया गया. सभी नशे की हालत में थे. जिसके बाद उनकी जांच सदर अस्पताल में करायी गयी, शराब की पुष्टि होने पर मामला दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
