ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया स्थित एनएच 80 पर हुई घटना, दोस्त से ई-रिक्शा मांग कर चलाना सीख रहा था युवक, हो गया हादसा

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच 80 तहदिया पूजा लाइन होटल के समीप शुक्रवार के दोपहर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को बड़हिया पुलिस ने सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया. सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अंकज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त का ई-रिक्शा मांग कर चलाना सीख रहा था, लेकिन ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसमें युवक के जांघ का हड्डी टूट कर बाहर निकल गयी. घायल युवक के दोस्त ने बताया कि आयुष ने बोला था कि कमाने के लिए ई-रिक्शा लेने वाला था. इसी को लेकर हमसे ई-रिक्शा मांग कर सीख रहा था. शुक्रवार को ई-रिक्शा चलाना सीखने के दौरान ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और आयुष घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >