बोलेरो से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार

मानिकपुर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर रेपुरा मुसहरी गांव के समीप रविवार की अपराह्न एक बोलेरो से पांच लीटर देसी शराब जब्त किया

सूर्यगढ़ा मानिकपुर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर रेपुरा मुसहरी गांव के समीप रविवार की अपराह्न एक बोलेरो से पांच लीटर देसी शराब जब्त किया. पुलिस ने मामले में मानिकपुर गांव के रहने वाले बहादुर महतो के पुत्र शराब तस्कर रौशन उर्फ चौहान कुमार को गिरफ्तार किया. शराब के परिवहन में उपयोग में ले जा रहे बोलेरो को भी जब्त किया गया. पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार के लिखित बयान पर मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 08/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति क्षेत्र में बोलेरो से शराब की सप्लाई कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घात लगाकर रेपुरा मुसहरी के समीप बोलेरो की तलाशी ली तो बोलेरो से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ. अनुमान है कि तस्कर शराब की सप्लाई कर चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >