मोहदीनगर में इलाज के दौरान युवक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पंचायत के मोहदीनगर गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गयी

हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पंचायत के मोहदीनगर गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए व्यक्ति को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी ले जाया गया, लेकिन मरीज की स्थिति को देखते हुए वहां से बेहतर इलाज सदर सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया. वहीं रवींद्र चौधरी के मरने की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया तथा परिजन में रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस संबंध में मृतक की 40 वर्षीय धर्मपत्नी चिंता देवी ने बताया कि हमारे पति मुर्गा फॉर्म का दुकान खोले हुए थे, जो पिछले दो महीना से स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह हमेशा बीमार रहा करते थे. उन्होंने बताया कि एक लड़का एक लड़की है जो सबसे बड़ी बच्ची 18 वर्षीय उषा कुमारी तथा 15 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार है. इसके अलावा उन्होंने अपने देवर के बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि हमारे देवर पूर्णिया में बिहार पुलिस के पद पर हैं, जो उनके पिछले महीने 27 अप्रैल 2026 को कैदी गांव निवासी सुनील चौधरी के पुत्री से विवाह हुआ था. वहीं मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रवींद्र चौधरी के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया, जिसको लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए साफ इंकार कर दिया. मृतक रवींद्र चौधरी की मृत्यु कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है. ———————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >