सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

सूर्यगढ़ा के रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कुंदन कुमार की पत्नी 41वर्षीय बबीता देवी का हादसे के बाद मौत हो गया.

इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई मौत

31 दिसंबर को शेखपुरा जाने के दौरान रामपुर व गढ़ी के बीच में बाइक से गिरकर हुई थी घायल

लखीसराय. सूर्यगढ़ा के रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कुंदन कुमार की पत्नी 41वर्षीय बबीता देवी का हादसे के बाद मौत हो गया. 31 दिसंबर को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर व गढ़ी के बीच बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिसका इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा था. जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. दुर्घटना में कुंदन कुमार भी घायल हो गये जिनका इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कुंदन अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल शेखपुरा जिला के मेहुस थाना के माफो गांव बाइक से जा रहे थे. जाने के क्रम मेंं रामपुर व गढ़ी के बीच पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे वह अपने पत्नी के साथ बाइक लेकर गिर पड़े. कुंदन कुमार की पत्नी को सिर में गंभीर चोटें आयी थी. घटना को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि घटनास्थल सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में होने की वजह से उनके द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. उनके निधन पर जिप सदस्य प्रतिनिधि सह भाजपा नेता हिमांशु कुमार सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है.

——————————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >