ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन के पास हादसा

चानन. किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन के पास पोल संख्या 406/ 43 अप लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला की घटनास्थल पर ही हो गयी. महिला ब्लू रंग की साड़ी व उसी रंग का ब्लाउज पहने है. घटना की जानकारी मिलते ही जमुई जीआरपी थाने के एसआइ प्रमोद कुमार साहनी व एसआइ पप्पू साहनी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई ले गये. महिला के पास किसी प्रकार के कोई पहचान पत्र नहीं था. इससे महिला की पहचान नहीं हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >