बड़हिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों दो युवक घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पहली घटना नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच-80 पर हुई, जहां दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान बड़हिया नगर वार्ड संख्या नौ निवासी राघवेंद्र सिंह के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार आशीष कुमार बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था. वह हाथ और इंडिकेटर देकर सड़क किनारे मुड़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही आशीष सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. दूसरी घटना तहदिया मोड़ के समीप हुई, जहां एक चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी विलायती पासवान के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. दुर्घटना में उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है. घायल का प्राथमिक इलाज प्रतापपुर एपीएचसी में कराया गया, जहां से लखीसराय रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BASANT YADAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >