बड़हिया. नगर क्षेत्र के नागवती स्थान के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गयी. सड़क हादसे में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जख्मी का लाज किया. घायलों की पहचान बेगूसराय जिले के शाम्हो निवासी मनोज राम के 21 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार व बड़हिया वार्ड संख्या पांच निवासी भोला झा के 24 वर्षीय पुत्र प्रहलाद कुमार के रूप में की गयी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
