चार लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में की छापेमारी

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पास से चार लीटर शराब बरामद की है. इस संबंध में उत्पाद पुलिस के निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर में छापेमारी के दौरान एक तस्कर सह शहर के कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर बड़ी कवैया निवासी स्व. अजीत राम के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार है. उसके पास से एक लीटर 95 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के खगौर रोड में छापेमारी के दौरान बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर पुरानीडीह निवासी बबलू सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार को तीन लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. मामला दर्ज करते हुए इनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

40 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव में गायत्री मंदिर के समीप से 40 लीटर महुआ शराब के साथ वृंदावन गांव के रहने वाले इंद्रदेव यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जितो को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एएसआई बिंदेश्वरी पासवान ने किऊल थाना में कांड संख्या 19/25 दर्ज कराया है. गुरुवार को शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >